महेश्वर: प्रसिद्ध भजन गायक अमित कुमार धुर्वे का हुआ सम्मान
शनिवार रात्रि 9 बजे दयालु मित्र मंडल के तत्वाधान में भगवान काशी विश्वनाथ के दरबार में प्रसिद्ध भजन गायक अमित कुमार धुर्वे का सम्मान समारोह और उनकी भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दयालु मित्र मंडल के प्रमुख दयालु गुरू मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के अध्यक्ष हेमंत जैन द्वारा किया गया।