जमुई: हत्या मामले में जमुई कोर्ट ने केवाली गांव के दो सगे भाइयों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, साथ में लगाया जुर्माना
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 केवाली गांव में गुड्डू कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में 25 वर्षीय सुमन कुमार उर्फ सोनू और 23 वर्षीय गुलशन को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 25 -25 हज़ार का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक साल के अतिरिक्त सजा होगी। उक्त जानकारी मंगलवार की सुबह 9:00बजे दी गई है।