गुठनी: केल्हरुआ गांव स्थित मंदिर के समीप बदमाशों ने मारपीट कर ई-रिक्शा चालक से छीना ₹2500 व मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
Guthani, Siwan | May 17, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के केल्हरुआ गांव के मंदिर के समीप दो बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को मारपीटकर 2500 सौ रुपये व एक मोबाईल छीनकर फरार हो गए है। इस मामलें में दरौली थाना क्षेत्र के गरवार गांव निवासी ई रिक्शा चालक प्रिंस चौबे ने शुक्रवार को गुठनी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।