खगड़िया: हरिपुर बहियार में पम्प सेट मे लड़की का फंसा दुपट्टा, जख्मी
जिले के हरिपुर बहियार में पम्प सेट पर पानी पीने गई एक लड़की का दुपट्टा पम्प सेट में फंस गया। जिससे लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि लाडली खातून खेत गई हुई थी। इसी दौरान उसे प्यास लगी और पम्प सेट पर पानी पीने के लिए गई। इसी बीच दुपट्टा पम्प सेट में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती ह।