खगड़िया: बलुआही में टेम्पो के धक्के से एक व्यक्ति जख्मी
एनएच 31 बलुआही में सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित टेम्पो के ठोकर मार देने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी लोकनाथ साह अपने गंत्व्य की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे टेम्पो ने ठोकर मार दिया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।