मुरैना नगर: बालाजी गार्डन के पास ठेकेदार ने सड़क के नाम पर चंबल रेत का स्टॉक किया, वन विभाग ने नष्ट किया
मुरैना के वार्ड 14 माधोपुरा में सड़क निर्माण के नाम पर चंबल की रेत का अवैध स्टॉक मिलने से हड़कंप मच गया। बालाजी गार्डन के पास पुलिया क्षेत्र में सड़क किनारे कई ट्रॉली रेत जमा थी।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोडर से रेत उठवाकर कचरे में मिलाकर नष्ट कर दी।कार्रवाई की भनक लगते ही ठेकेदार फरार हो गया।सड़क निर्माण के लिए पहुंची लेबर को नष्ट किया।