बेनीपट्टी: ढंगा में विवाद सुलझाने गई पुलिस को और सामाजिक तत्वों ने बंधक बनाकर पीटा
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढंगा में विवाद सुलझाने गई अरेर थाना की पुलिस को असामाजिक तत्वों में बंधक बनाकर पीटा है। वहीं बेनीपट्टी DSP कई थनों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर असामाजिक तत्वों से सभी पुलिसकर्मी को छुड़ाया है। वहीं उक्त मामले में पुलिस ने 3 महिला को गिरफ्तार भी किया है।