बेनीपट्टी: अनुमंडल कार्यालय बेनीपट्टी के पास बाइक से अपनी बुआ को परीक्षा दिलाने जा रहे यूवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय के पास बुधवार को बाइक से अपनी बुआ को परीक्षा दिलाने जा रहे एक यूवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं परीक्षार्थी भी घायल हो गई। जिसे इलाज कर वापस घर भेज दिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है।