बेनीपट्टी: अनुमंडल समीप बुआ को मैट्रिक का परीक्षा दिलाने ले जा रहे युवक का अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से हुई मृत्यु,बुआ हुई घायल
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल समीप बुआ को मैट्रिक का परीक्षा दिलाने ले जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया है। जिससे युवक की मृत्यु हो गई है एवं युवक की बुआ घायल हो गई है। वहीं बुआ का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया गया है। वहीं मालूम हो कि,बुआ का मैट्रिक का परीक्षा भी छूट गया है। वही मृत युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।