बेनीपट्टी: ढंगा पुरवारी टोल में मारपीट व बदसलूकी करने से रोकने गई पुलिस पर आरोपितों ने किया हमला, SHO को बनाया बंधक, छीने मोबाइल
बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना के ढंगा पुरवारी टोल में मारपीट व बदसलूकी करने से रोकने गई अरेर थाना पुलिस पर आरोपितों के द्वारा मंगलवार की रात हमला करने, थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी व मारपीट करने, एसएचओ का मोबाइल छीन लेने और पुलिस कर्मियों को घंटो बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।