चौसा: चौसा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी
Chausa, Buxar | Jun 4, 2026 दानापुर-डीडीयू रेल खंड पर बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे रात्रि में चौसा रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा हुआ। डाउन ट्रैक पर 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।