हसनपुर: सैदनगली थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व गौ तस्कर को चरस के साथ किया गिरफ्तार
सैदनगली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सैदनगली पुलिस टीम ने एक शातिर गैंगस्टर और गौ तस्कर नबिया उर्फ तबिया को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी थाना सैदनगली का हिस्ट्रीशीटर (संख्या-45/A) है और डी-110जे/2024 गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।