लातेहार: वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर, शुक्रवार सुबह 8 बजे वन विभाग लातेहार ने निकाली प्रभात फेरी
आयोजित वन विभाग का प्रभात फेरी वन प्रमंडल कार्यालय से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए चेक नाका लातेहार स्थित वन क्षेत्र कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई।इस दौरान प्रभात फेरी में शामिल वन्य कर्मियों ने वन संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया। आयोजित प्रभात फेरी में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल शामिल थे।