➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान से स्कूलों में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : विधायक श्री खंडेलवाल
➡️ माकड़ा स्कूल में जनसहयोग और जिला प्रशासन के माध्यम से विद्यार्थियों को वितरित की गईं 402 डेस्क-बेंच
भीमपुर विकासखंड की एकीकृत माध्यमिक शाला माकड़ा में शनिवार को शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्टूडेंट डेस्क-बेंच वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल,भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान,आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, सीसीएफ श्री मधु वी. राज,कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा संजीवनी अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जिले के स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार कर शिक्षा का स्तर बेहतर बनाना है। जिले में दो हजार से अधिक स्कूल हैं। ऐसे में प्रत्येक स्कूल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ समाज की सहभागिता भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षक भी अभियान में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। शिक्षकों ने अपने वेतन से लगभग 9 हजार डेस्क-बेंच स्कूलों को भेंट की हैं। यह शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने शिक्षकों के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों की तर्ज पर जिले के अन्य स्कूलों को भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं से विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि माकड़ा संकुल में जनसहयोग और जिला प्रशासन के प्रयासों से 402 डेस्क-बेंच उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़कर प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम में जनसहयोग से प्राप्त 182 तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई 220 डेस्क-बेंच सहित कुल 402 डेस्क-बेंच विद्यार्थियों को वितरित की गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त संकुल प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भीमपुर, विकासखंड स्रोत समन्वयक भीमपुर, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी आदर्श धनौरा एवं जनशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026