मंडला की ग्राम पंचायतों में आरबीआई का विशेष वित्तीय जागरूकता अभियान
भारतीय रिजर्व बैंक के विशेष प्रोजेक्ट के तहत मंडला जिले के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में व्यापक वित्तीय जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ’समर्पित’ संस्था द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ब्लॉक काउंसलर्स ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बैंक खाता खोलने, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डिजिटल भुगतान के सुरक्षित उपयोग और बढ़ते बैंकिंग एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रभावी उपायों से भी अवगत कराया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, ओटीपी, पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध कॉल और लिंक से बचने की सलाह दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
13 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026