हाईरिस्क गर्भवती को समझाइश के बाद सीएचसी बीजाडांडी में कराया गया भर्ती
जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड नारायणगंज के ग्राम चाटी निवासी गर्भवती महिला श्रीमती सोनवती पति श्री चंद्रेश को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समझाइश देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी में भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला गर्भावस्था जनित उच्च रक्तचाप तथा मध्यम एनीमिया से पीड़ित है। पूर्व में उसे जिला अस्पताल मंडला रेफर किया गया था।
जानकारी मिलने पर सीएचसी बीजाडांडी के सीबीएमओ डॉ. अजयतोष मरावी, परियोजना अधिकारी सुश्री मनीषा तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची। टीम ने परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में हाईरिस्क गर्भावस्था के संभावित खतरों की जानकारी देते हुए महिला को उपचार के लिए राजी किया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से महिला को सीएचसी बीजाडांडी लाकर भर्ती कराया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
12 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026