ऊना: जिला ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियम उल्लंघन, सार्वजनिक धूम्रपान और अवैध खनन पर कसी नकेल, काटे चालान
जिला ऊना में पुलिस ने पिछले 24 घण्टे मव ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 396 चालान किए, जिसमे से 132 मामलों में मौके पर 1,02,200 रुपये जुर्माना वसूला है। जबकि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर 14 चालान कर 1,500 रुपये वसूले गए। अवैध खनन में 3 वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई हेतु अदालत भेजे गए। बुधवार शाम को मामले की पुष्टि एसपी ऊना अमित यादव ने की है।