चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक 20 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई, जिसमें जन समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि नशा परिवारों को खोखला कर रहा है। वक्ताओं ने अभिभावकों से बच्चों की संगति व गतिविधियों पर ध्यान रखने की अपील की।