जिला पंचायत शाजापुर के सभाकक्ष में आरोग्य समाधान की कार्यशाला आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला में पशुपालन, उद्योग, एनआरएलएम एवं उद्यानिकी विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराजसिंह सिसोदिया, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंकिता पाटकर व सुश्री नेहा गंगारे भी मौजूद थी।