बेतिया जिले के साठी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि, साठी थाना क्षेत्र की एक युवती ने मनुवापुल थाना क्षेत्र के तुनिया बिशनपुरवा निवासी वकील आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।