निम्बाहेड़ा: धिनवा क्षेत्र में देर रात को मोटरसाइकिल अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा उपखंड के धिनवा के पास देर रात मुख्य रोड पर मोटरसाइकिल व अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। वहान की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वही मोटरसाइकिल सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।