निम्बाहेड़ा: डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को अपनी मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
NSUI परिवार ने प्राचार्य को सौंपा आयुक्त के नाम ज्ञापन, महाविद्यालय में प्रथम वर्ष प्रवेश आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। डॉ.भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निंबाहेड़ा के NSUI परिवार ने राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि को 19 जून से आगे बढ़ाने की मांग की है।