निम्बाहेड़ा: आगामी बजट में राज्य की जनता को विभिन्न योजनाओं में लाभ दिलाने को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सीएम को लिखा सुझाव पत्र
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएँ लागू कर आमजन के साथ-साथ किसान वर्ग, मध्यम आय वर्ग, एकल नारी, विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांगजनों को काफी सहायता दी गयी है, परन्तु इन योजनाओं में कुछ समस्याएँ है, जिनका समाधान बजट के माध्यम से करवाने को लेकर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आज बुधवार को पत्र लिखा है।