प्रतापगढ़: संस्कार ग्लोबल स्कूल में IAS सीबी सिंह ने जिला टॉपर्स को सम्मानित किया
संस्कार ग्लोबल स्कूल में शुकवार शाम 4 बजे आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा सचिव, आईएएस सीबी सिंह ने सीबीएसई हाईस्कूल की जिला टॉपर अनाया शर्मा सहित टॉप टेन मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत और सफलता के विशेष गुर भी सिखाए।