पटियाली: सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम नगला रनुआ में तालाब में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों में मचा कोहराम
सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम नगला रनुआ के पास शुक्रवार सुबह तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मुकेश पुत्र सोनपाल के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार रात घर के बाहर सोए थे। आशंका है कि सुबह शौच के लिए जाते समय पैर फिसलने से तालाब में डूब गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।