मुगलसराय: औचक निरीक्षण में सरेसर प्राइमरी स्कूल की व्यवस्था दुरुस्त, 15 नए नामांकन हुए
मुगलसराय में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने बुधवार दोपहर 12 बजे को प्राथमिक विद्यालय सरेसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक कार्य, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), कायाकल्प योजना और विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। निरीक्षण ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत नए सत्र की शुरुआत पर किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है।