बैहर: शराबियों के खिलाफ महिलाओं का बड़ा एक्शन: कदला गांव में 10 लोगों पर ₹25 हजार का जुर्माना
बैहर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कदला गांव में शराब की बढ़ती समस्या से परेशान महिलाओं ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। गांव में शराबियों की वजह से रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही थी, जिससे तंग आकर महिलाओं ने सख्त कदम उठाए। महिलाओं ने गांव को शराबमुक्त बनाने का संकल्प लिया और इस दिशा में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों पर कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना ब