बीसलपुर: खरगापुर कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरगापुर कला निवासी गोविंद वर्मा पुत्र राजाराम ने आज शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात उनके परिवार के ही पांच लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की पति को पिटता देख उसकी गर्भवती पत्नी नंदिनी भी बीच बचाव करने आई जिससे उसके पेट में भी चोट आई दोनों घायल हो गए