चांदवा: JPSC प्रारंभिक परीक्षा: SDO ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में लगाई निषेधाज्ञा
19 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर लातेहार अनुमंडल क्षेत्र स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में एसडीओ अजय कुमार रजक ने शनिवार की दोपहर तीन बजे 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।