रक्षाबंधन पर माता-बहनों को विश्वप्रताप सिंह राजावत का खास तोहफा, सभी बसों में निःशुल्क यात्रा,
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर युवा नेता विश्वप्रताप सिंह राजावत ने क्षेत्र की माता-बहनों के लिए विशेष पहल की है। बहनों को रक्षाबंधन पर यात्रा में सुविधा देने के उद्देश्य से उनकी ओर से संचालित सभी बसों में माता-बहनों के लिए निःशुल्क यात्रा की घोषणा की गई है।
इस पहल के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें बिना किराया दिए बसों में यात्रा कर सकेंगी। युवा नेता विश्वप्रताप सिंह राजावत की इस पहल को बहनों के सम्मान और सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है और इस दिन बहनों की सुविधा एवं सम्मान के लिए यह छोटा सा प्रयास समर्पित है।
🚌 बहनों के लिए सम्मान का सफर, निःशुल्क यात्रा के साथ रक्षाबंधन का उपहार,
Vishva Pratap Singh