शिकारीपुरा स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर रविंद्र सिंह तोमर ने उठाए सवाल, PMO तक मामला पहुंचाने की चेतावनी
अम्बाह/मुरैना। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीएसी मेंबर, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग, दिल्ली सरकार तथा भाजपा किसान मोर्चा दिल्ली के महामंत्री श्री रविंद्र सिंह तोमर जी ने शिकारीपुरा तहसील अम्बाह, जिला मुरैना स्थित एकीकृत हाई स्कूल का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान स्कूल में खुले में कक्षाओं का संचालन, परिसर में जलभराव तथा बाउंड्रीवाल का अभाव जैसी गंभीर समस्याएं सामने आईं। इन अव्यवस्थाओं को लेकर श्री तोमर ने चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों को तीनों मौसम में पर्याप्त छत एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना उनके शिक्षा के अधिकार, जीवन की सुरक्षा और मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है।
उन्होंने कहा कि स्कूल की स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
श्री रविंद्र सिंह तोमर ने यह भी कहा कि यदि संबंधित प्रशासन द्वारा स्कूल की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो इस पूरे मामले से माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार को अवगत कराया जाएगा।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और बच्चों को स्कूल में सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण कब उपलब्ध कराया जाता है।
📢 सवाल यह है—क्या बच्चों को मूलभूत सुविधाओं के बिना पढ़ाई करने के लिए मजबूर करना उचित है?
#शिकारीपुरा #अम्बाह #मुरैना #स्कूल_व्यवस्था #शिक्षा #मानवाधिकार #रविंद्र_सिंह_तोमर #PorasaLive