पीपलदा: इटावा कस्बे के सरोवर नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Pipalda, Kota | Feb 23, 2024 जिले के इटावा कस्बे के सरोवर नगर में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इटावा थानाधिकारी महावीर भार्गव ने बताया कि युवक महेश मीणा पुत्र जगदीश निवासी केशवपुरा सरोवर नगर इटावा में रहता था जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।