पीपलदा: पीपल्दा क्षेत्र में नहरी पानी की समस्याओं को लेकर BJP देहात जिलाध्यक्ष गोचर ने गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ की बैठक
Pipalda, Kota | Feb 23, 2024 पीपल्दा क्षेत्र में किसानों को नहरी पानी की समस्याओं को लेकर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने आज CAD गेस्ट हाउस में अधिकारियों व किसानों के साथ बैठक कर वार्ता की और नहरी तंत्र की जानकारी ली। साथ ही सीएडी अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि जहां भी किसानों को नहरी पानी की समस्या है वहां मजदूर एवं मशीनें उपलब्ध कराकर टेल क्षेत्र के प्रत्येक खेत तक नहरी पानी पहुंचाया जाए।