गिधौर: संसारपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Gidhaur, Jamui | May 28, 2026 गिद्धौर-झाझा मुख्य पर संसारपुर गांव के समीप गुरुवार को 7 बजे के लगभग एक मालवाहक ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के तारडीह निवासी बिरजू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।