चित्तौड़गढ़ पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी संपत डांगी को उदयपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी थाना शंभूपुरा क्षेत्र के प्रकरण में वांछित था और अहमदाबाद में कार्य करता था।