रीवा जिले के बदवार में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्री बस और बल्कर की हुई जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की हुई मौत, 20 लोग हुए घायल*
रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बदवार में बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया, यहां यात्री बस और बल्कर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2026