हनुमानगंज चौराहे में रामपुर बघेलान पुलिस की जन चौपाल*,
*ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं*
अवैध शराब पर रोक, रात्रि गश्त बढ़ाने और विवादों के त्वरित निराकरण की उठी मांग
रामपुर बघेलान। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे “जन चौपाल—आपकी पुलिस, आपके द्वार” अभियान के तहत रामपुर बघेलान थाना पुलिस द्वारा हनुमानगंज मुख्य चौराहे पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित चौपाल में महिला एसआई प्रीति कुशवाहा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2026