बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक और पहल! मकेर परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-48, केशरी टोला का प्लान इंडिया के सहयोग से नवीनीकरण किया गया है। अब केंद्र में बच्चों के लिए आकर्षक वातावरण के साथ खेलकूद, प्रारंभिक शिक्षा, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Saharsa, Bihar | Nov 5, 2026