बाढ़: केदारनाथ जा रहे बाइक सवारों के काफिले में घुसी तेज रफ्तार बाइक, चार घायल; एक पटना रेफर
Barh, Patna | Aug 18, 2026 बाढ़ के अकबरपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें करीब चार लोग घायल हो गये। इनमें से एक की युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना रेफर कर दिया गया। चश्मदीद ने लगभग 3 बजे बताया कि वे सभी मानसी खगड़िया से बाइक से केदारनाथ जा रहे थे तभी बाढ़ थाना क्षेत्र के फोरलेन से उतरते समय सामने से तेज गति से आती हुई बाइक ने टक्कर मार दी।