जांजगीर: जांजगीर-चांपा में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत, बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे शामिल हैं। दोनों की शराब सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है।