शहर के जगतपुर के पास गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे टोटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार कहलगांव निवासी सागर पासवान और मंटू कुमार अपने किसी निजी कार्य से ककवारा की ओर जा रहा था।इस दौरान जगतपुर के पास एक टोटो ने अचानक से ब्रेक लगा दिया जिससे बाइक सवार टोटो से टकरा गया।