मीनापुर: मीनापुर और सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में दो जगहों पर रविवार सुबह दो किशोर बागमती नदी की पुरानी धारा में डूब गए। इसमें से एक किशोर की मौत हो गई। उसके शव को शाम चार बजे में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे किशोर की देर शाम तक नदी में तलाश जारी थी।