घाघरा: चांदनी चौक स्थित आकांक्षा श्रृंगार स्टोर और प्रज्ञा केंद्र में चोरों ने चोरी की
Ghaghra, Gumla | Mar 8, 2025 घाघरा चांदनी चौक स्थित आकांक्षा श्रृंगार स्टोर और प्रज्ञा केंद्र में अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे नगद पैसे सहित कई सामान की चोरी कर ली।घटना के संबंध में दुकान के संचालक उत्तम साहू ने पुलिस बताया कि दुकान में रखे नगद लगभग3 हजार रुपए और 3 हजार के समान की चोरी हुई है।जबकि प्रज्ञा केंद्र संचालक ने दुकान में रखे 4500 रुपए नगद की चोरी होने की बात पुलिस से बताया।