फुलवारी: पटना के सभी थानों में गुंडा परेड, पुलिस ने दिए निर्देश
Phulwari, Patna | Nov 18, 2024 फुलवारी समेत पटना के बीच सभी थानों में रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गुंडा परेड कराया गया। मौके पर सभी थाना क्षेत्र में जितने भी असमाजिक तत्व हैं, उन्हें बुलाकर गुंडा परेड के दौरान प्रशासन के द्वारा अच्छी बातें बताई गई और कई दिशा निर्देश भी दिए गए। बता दें कि हर रविवार को सभी थानों में गुंडा परेड कराया जाता है।