फुलवारी: बेऊर थाना पुलिस को मिली एक विक्षिप्त महिला, घर का पता बताने में असमर्थ
Phulwari, Patna | Nov 17, 2024 बेऊर थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है की बेऊर थाना क्षेत्र से एक महिला मिली है जो की अपने परिवार से बिछड़ गई है। महिला अपना नाम फूलन देवी और पति का नाम मुखलाल साव बता रही है। वहीं महिला ने अपने दो पुत्र का नाम शत्रुघ्न और अर्जुन बताया है लेकिन वह महिला अपना पता बताने में असमर्थ है।