फुलवारी: LJPR कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 28 नवंबर की रैली स्थगित
Phulwari, Patna | Nov 16, 2024 लोजपा रामविलास कार्यालय में लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने यह जानकारी दी है कि 28 नवंबर को लोजपा रामविलास की तरफ से होने वाली बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प महारैली को स्थगित कर दिया गया है।