फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से 60 वर्षीय दीपक कुमार वर्मा लापता, पुलिस कर रही है तलाश
Phulwari, Patna | Nov 17, 2024 फुलवारी शरीफ थाने में एक व्यक्ति के परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया है कि 60 वर्षीय दीपक कुमार वर्मा अपने घर से निकले थे लेकिन वह घर नहीं लौटे। परिजनों के द्वारा काफी खोज बिन की गई, लेकिन दीपक कुमार वर्मा का कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले को लेकर रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।