फुलवारी: फुलवारी शरीफ के झुग्गी बस्ती के बच्चों ने प्रेमचंद रंगशाला में नाटक प्रस्तुत किया, अभिनय से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
Phulwari, Patna | Nov 17, 2024 जश्न-ए-बचपन में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे बच्चों ने अलग-अलग नाटकों की प्रस्तुति कर प्रेमचंद रंगशाला में दर्शकों को अपनी प्रतिभा से रूबरू कराया. झुग्गी बस्तियों के इन बच्चों ने पहली बार मंचीय प्रस्तुति दी जिसमें मंगल अखाड़ा पटना सिटी और फुलवारी शरीफ़ के अल्बा अकादमी के बच्चों ने नाटकों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया.