कांके: रांची के ठाकुरागांव थाना क्षेत्र से अवैध हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2025 रांची के ठाकुरागांव थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से मैगजीन सहित देशी पिस्टल बरामद किया गया है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो स्कूटी सवार पतरातु की ओर अवैध हथियार की खरीद बिक्री के लिए आ रहे है।