कांके: कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास बीजेपी ने आम जनता की समस्याओं के विरोध में किया प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2025 कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आम जनता की बढ़ती जन समस्याओं के विरोध में बीजेपी ने आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के साथ काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।